पुनर्मतदान की मांग

गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के करूआ कला पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी नारद तिवारी ने राज्य निर्वाचन आयोग रांची को फैक्स भेजकर पंचायत के बूथ संख्या 278 एवं 279 पर पुनर्मतदान कराने की मांग की है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि करूआ कला में मतदान के दौरान सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने के […]

गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के करूआ कला पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी नारद तिवारी ने राज्य निर्वाचन आयोग रांची को फैक्स भेजकर पंचायत के बूथ संख्या 278 एवं 279 पर पुनर्मतदान कराने की मांग की है.
उन्होंने आवेदन में कहा है कि करूआ कला में मतदान के दौरान सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी गड़बड़ी की गयी. इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग एवं उपायुक्त से लिखित रूप से की गयी थी. मतदान के दौरान 15 मृत लोगों के नाम पर भी वोट डाल दिये गये थे. उनके यहां के बीएसएफ, आइटीबीपी एवं शिक्षक की नौकरी करनेवाले लोग मतदान के दिन ड्यूटी पर थे, उनके मत भी डाल दिये गये थे.
इसकी शिकायत करने के बाद भी उक्त दोनों मतपेटी की मतगणना करा दी गयी. उनके शिकातय पर कोई कारवाई नहीं की गयी. श्री तिवारी ने चुनाव आयोग से सभी बिंदुओं की जांच कर उक्त दोनों बूथ पर पुनर्मतदान कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >