गढ़वा. मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता में उन्हीं के आवास पर संपन्न हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी.
इस मौके पर अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को कमर कसनी होगी. गांव-गांव व टोलो-टोलों पर एक-एक व्यक्ति को संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराने की जरूरत है. बैठक में पूरे गढ़वा विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाने व संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया.
साथ ही सभी वार्डों में 10-10 लोगों की टीम तैयार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि बिना सभी पदाधिकारियों के सहयोग के यह संभव नहीं है. इस अवसर पर सचिव रंथा नायक,कमलेश कुमार, आशीष झा, शमीम अंसारी, मोहन राम, अनिल पासवान, बैजू कुमार, गुड्डु पांडेय, विकास दुबे, नवसाद, चंदेश कुमार, कुशवाद, प्रियम सिंह, नितेश दुबे आदि उपस्थित थे.
