ट्रेन से कट कर युवक की मौत

ट्रेन से कट कर युवक की मौत गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के उड़सुगी गांव निवासी राजेंद्र राम का पुत्र सुनील राम (35वर्ष) की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी. समाचार के अनुसार शनिवार की सुबह सुनील शौच करने के लिए गया था. बताया गया कि उसे कम सुनायी पड़ता था. जब वह गांव से गुजरे […]

ट्रेन से कट कर युवक की मौत गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के उड़सुगी गांव निवासी राजेंद्र राम का पुत्र सुनील राम (35वर्ष) की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी. समाचार के अनुसार शनिवार की सुबह सुनील शौच करने के लिए गया था. बताया गया कि उसे कम सुनायी पड़ता था. जब वह गांव से गुजरे रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था, इसी दौरान एक ट्रेन उधर से गुजरी. जिसकी चपेट में वह आ गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका अंत्यपरीक्षण कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >