मेराल : 74 प्रतिशत वोट पड़े

मेराल : 74 प्रतिशत वोट पड़े12जीडब्ल्यूपीएच8- सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थाना प्रभारी 12जीडब्ल्यूपीएच14-मेराल के बूथ संख्या 33 पर मतदान के लिये खड़ी महिलायेंमेराल(गढ़वा): मेराल प्रखंड में पूरी तरह शांतिपूर्ण रूप से 74 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ. प्रखंड के पेंदली, गोबरदाहा, कुसमही, कोटाम, गेरूआसोती, बघेसर, चामा, दुलदुलवा जैसे अति संवेदनशील बूथों पर मतदान को […]

मेराल : 74 प्रतिशत वोट पड़े12जीडब्ल्यूपीएच8- सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थाना प्रभारी 12जीडब्ल्यूपीएच14-मेराल के बूथ संख्या 33 पर मतदान के लिये खड़ी महिलायेंमेराल(गढ़वा): मेराल प्रखंड में पूरी तरह शांतिपूर्ण रूप से 74 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ. प्रखंड के पेंदली, गोबरदाहा, कुसमही, कोटाम, गेरूआसोती, बघेसर, चामा, दुलदुलवा जैसे अति संवेदनशील बूथों पर मतदान को भयमुक्त वातावरण में कराने के लिये पुलिस बल विशेष रूप से तैनात थे. यहां सीआरपीएफ एवं एसटीएफ के जवानों को लगाया गया था. मतदान को लेकर पेशका, हासनदाग, करकोमा आदि कलस्टरों से मतदानकर्मी चुनाव कराने के लिए गये हुए थे. थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर स्वयं गश्ती करते हुए चुनाव कार्यों की निगरानी की. सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने में प्रशासन को सफलता मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >