बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें: अशोक विश्वकर्मा ब्राइट फ्यूचर स्कूल में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन 12जीडब्ल्यूपीएच 20-गोष्ठी में उपस्थित अभिभावक गढ़वा. शहर के मदरसा रोड स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा ने उपस्थित अभिभावकों को स्वागत करते हुए विद्यालय के संचालन से संंबंधित जानकारी अभिभावकों को दी. वहीं विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश प्रतियोगिता का है. बच्चों में प्रतियोगी भावनाओं को जागृत करने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि विद्यालय में होनेवाली गतिविधियों की जानकारी वे अपने बच्चों से अवश्य प्राप्त करें और विद्यालय प्रबंधन को गोष्ठी के माध्यम से समय-समय पर अपने विचारों से अवगत कराते रहे, ताकि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के सर्वांगीण भविष्य के लिए और बेहतर कार्य कर सके. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि बच्चे स्वस्थ रहे और पढ़ाई में उनका मन लग सके. श्री विश्वकर्मा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें. इससे बच्चे बीमार पड़ते हैं और पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है. गोष्ठी में अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे. इस मौके पर शिक्षक राजीव कुमार, बबन रजक, आनंद रवि, मधुबाला पाठक, सगुफी नाथ, रश्मि सिंह,जेबा प्रवीण, निखत प्रवीण, शारदा देवी आदि उपस्थित थे.
बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें: अशोक वश्विकर्मा
बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें: अशोक विश्वकर्मा ब्राइट फ्यूचर स्कूल में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन 12जीडब्ल्यूपीएच 20-गोष्ठी में उपस्थित अभिभावक गढ़वा. शहर के मदरसा रोड स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा ने उपस्थित अभिभावकों को स्वागत करते हुए विद्यालय […]
