चौथे चरण में 72 प्रतिशत मतदान हुए

चौथे चरण में 72 प्रतिशत मतदान हुए गढ़वा में 70, मेराल में 74 व डंडा में 71 प्रतिशत मतदान चिनिया प्रखंड के छह बूथों पर भी 63 प्रतिशत वोट पड़ेअंतिम चरण का मतदान संपन्न कराने के साथ ही पंचायत चुनाव समाप्त हुआ12जीडब्ल्यूपीएच3-मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते एसपी व सीआरपीएफ कमांडेंट 12जीडब्ल्यूपीएच5-मतदान में महिलाओं ने भी […]

चौथे चरण में 72 प्रतिशत मतदान हुए गढ़वा में 70, मेराल में 74 व डंडा में 71 प्रतिशत मतदान चिनिया प्रखंड के छह बूथों पर भी 63 प्रतिशत वोट पड़ेअंतिम चरण का मतदान संपन्न कराने के साथ ही पंचायत चुनाव समाप्त हुआ12जीडब्ल्यूपीएच3-मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते एसपी व सीआरपीएफ कमांडेंट 12जीडब्ल्यूपीएच5-मतदान में महिलाओं ने भी दिखाया उत्साह प्रतिनिधि, गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण में 72 प्रतिशत मत पड़े. गढ़वा, मेराल व डंडा प्रखंड के 607 बूथों पर लोगों ने उत्साह के साथ वोट डाले. छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर चौथे चरण का चुनाव भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करा लिया गया. अपराह्न तीन बजे मिली अंतिम रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मत मेराल में 74 प्रतिशत पड़े हैं. इसके अलावा डंडा प्रखंड में 71 व गढ़वा प्रखंड में 70 प्रतिशत मत डाले गये. इसके अलावा चिनिया के बिलैतीखैर पंचायत स्थित छह बूथों पर बीडीसी प्रत्याशी के लिए भी मत डाले गये. इन छह बूथों को मिला कर 63 प्रतिशत मतदान हुए हैं. अंतिम चरण का चुनाव भी पहले तीन चरणों के चुनाव की तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. लगभग सभी बूथों पर पुलिस के जवान तैनात किये गये थे. इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में पुलिस के जवान गश्त भी कर रहे थे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ए मुत्थु कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक व एसडीओ असिम किस्पोट्टो स्वयं भी बूथों पर निरीक्षण कर रहे थे. कई बूथों पर झड़प व विवाद की सूचना मिलने पर एसपी को स्वयं जाकर कमान संभालना पड़ा. विदित हो कि शनिवार को आज अंतिम चरण के मतदान में भी पहले की तरह ही मतदाताओं में उत्साह दिख रहा था. अधिकांश बूथों पर मतदाता मतदान शुरू होने के निर्धारित सात बजे के पहले से ही कतार में लग गये थे. मतदान के बाद स्थानीय कृषि उत्पादन बाजार समिति के व्रजगृह में इसे जमा कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >