ग...दुर्घटना में युवक की मौत

ग…दुर्घटना में युवक की मौत गढ़वा. भवनाथपुर थाना के धनीमंडरा गांव निवासी राजकुमार पासवान(32वर्ष) की मौत मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गयी. समाचार के अनुसार शनिवार को राजकुमार अपने घर से रमना थाना के टंडवा स्थित अपने मामा के यहां जा रहा था. तुलसीदामर घाटी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को धक्का मार […]

ग…दुर्घटना में युवक की मौत गढ़वा. भवनाथपुर थाना के धनीमंडरा गांव निवासी राजकुमार पासवान(32वर्ष) की मौत मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गयी. समाचार के अनुसार शनिवार को राजकुमार अपने घर से रमना थाना के टंडवा स्थित अपने मामा के यहां जा रहा था. तुलसीदामर घाटी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद काफी देर तक राजकुमार घटनास्थल पर ही पड़ा रहा. काफी देर के बाद गांव के लोगों ने वहां पहुंचकर उसकी पहचान की और इसकी सूचना उसके घर के लोगों को दी. परिजनों ने मौके पर पहुंचकर राजकुमार को ले जाकर नगरउंटारी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर कर दिया गया. गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उसका अंत्यपरीक्षण कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >