ऐसी प्रतिमा जीवन में नहीं देखी

नगरऊंटारी (गढ़वा) : गुरुवार को देर शाम इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधीर नारायण अग्रवाल व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष आरके गुप्ता वंशीधर मंदिर पहुंचे व दर्शन-पूजन किया. दर्शन करने पर जस्टिस सुधीर नारायण अभीभूत हो गये. उन्होंने कहा कि ऐसी आदमकद प्रतिमा उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखी. उन्होंने कहा कि मंदिर में […]

नगरऊंटारी (गढ़वा) : गुरुवार को देर शाम इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधीर नारायण अग्रवाल व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष आरके गुप्ता वंशीधर मंदिर पहुंचे व दर्शन-पूजन किया. दर्शन करने पर जस्टिस सुधीर नारायण अभीभूत हो गये. उन्होंने कहा कि ऐसी आदमकद प्रतिमा उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखी. उन्होंने कहा कि मंदिर में पहुंचने पर उन्हें शांति मिली. यहां का वातावरण आध्यात्मिक है.
उन्होंने मंदिर के ट्रस्टी को नित्य कीर्तन-भजन कराने तथा इसका प्रसारण लाउडस्पीकर से कराने की सलाह दी. दर्शन-पूजन के पश्चात ट्रस्टी ने उनलोगों को राधेकृष्ण की तसवीर भेंट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >