ग...नवादा को आदर्श पंचायत बनायेंगी : आशा देवी

ग…नवादा को आदर्श पंचायत बनायेंगी : आशा देवी 11जीडब्ल्यूपीएच6- मतदाताओं से आशीर्वाद लेती आशा देवी गढ़वा. शनिवार को अंतिम चरण के होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रत्याशी डोर टू डोर पहुंच कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत की मुखिया प्रत्याशी आशा […]

ग…नवादा को आदर्श पंचायत बनायेंगी : आशा देवी 11जीडब्ल्यूपीएच6- मतदाताओं से आशीर्वाद लेती आशा देवी गढ़वा. शनिवार को अंतिम चरण के होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रत्याशी डोर टू डोर पहुंच कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत की मुखिया प्रत्याशी आशा देवी पति सुरेंद्र यादव ने पंचायत के सभी गांव व टोलों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर नारियल छाप पर मतदान करने की अपील की. आशा देवी पति के साथ बुर्जुग मतदाताओं से पैर छूकर आशीर्वाद लेती देखी गयी. उन्होंने कहा कि नवादा पंचायत के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग व समर्थन उन्हें मिल रहा है. उनका उद्देश्य नवादा को आदर्श पंचायत बनाना है. आशा देवी ने कहा कि जिला मुख्यालय शहर से सटे होने के बावजूद इस पंचायत का अपेक्षित विकास नहीं हो सका. पंचायत के लोग अब भी बिजली, पानी, सड़क व सिंचाई के लिए तरस रहे हैं. पंचायत की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया, तो वे पंचायत के बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निबटाने का काम करेंगी. इस मौके पर नागेंद्र बिंद, अजय बिंद, ललीता देवी, कलावती देवी, सोमारी देवी, अजय बिंद, राजेश राम, विनोद बिंद, उत्तम कुमार, छठू बिंद सहित काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >