क्षेत्र की उन्नति के लिए काम करेंगे: ब्रजेश10जीडब्ल्यूपीएच25-जनसंपर्क अभियान करते ब्रजेश उपाध्याय गढ़वा. गढ़वा पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को एक दर्जन गांवों का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की. इस दौरान उन्होंने करीब आधा दर्जन चौक पर नुक्कड़ सभा भी की. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि वे क्षेत्र की उन्नति व प्रगति के लिए चुनावी मैदान में हैं. वे इस क्षेत्र की बेहतरी के लिए दो दशकों से काम करते आ रहे हैं. सैकड़ों ऐसे मौके आये हैं, जब उन्होंने इस क्षेत्र की समस्या पर विभिन्न मंचों पर उठाया है. उनके आंदोलन व प्रयास के बदौलत क्षेत्र में कई काम भी हुए हैं. क्षेत्र की समस्याओं पर लगातार उनकी नजर रही है. वे यदि जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीतते हैं, तो तीव्र गति से इस क्षेत्र का विकास करने का काम करेंगे. क्षेत्र में चाहे सिंचाई की समस्या हो, गरीबों के आवास, वृद्धावस्था पेंशन, बीपीएल जैसी समस्याएं हों, सभी को वे निबटाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि वे औरों की तरह झूठ बोलने में नहीं बल्कि ईमानदारी से काम करने में विश्वास करते हैं. उनकी इस छवि को इस क्षेत्र की जनता भली-भांति जानती है.
क्षेत्र की उन्नति के लिए काम करेंगे: ब्रजेश
क्षेत्र की उन्नति के लिए काम करेंगे: ब्रजेश10जीडब्ल्यूपीएच25-जनसंपर्क अभियान करते ब्रजेश उपाध्याय गढ़वा. गढ़वा पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को एक दर्जन गांवों का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की. इस दौरान उन्होंने करीब आधा दर्जन चौक पर नुक्कड़ सभा भी की. नुक्कड़ सभा को […]
