बुनियादी सुविधा दिलायेंगे : सुनीता देवी 10जीडब्ल्यूपीएच17- जनसंपर्क करती सुनीता देवी मेराल(गढ़वा). मेराल प्रखंड के संगबरिया पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान सुनीता देवी ने कहा कि उनके क्षेत्र को अभीतक जनप्रतिनिधियों ने चारागाह बनाकर रखा है. चुनाव में जनप्रतिनिधि जनता के बीच आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद पांच साल तक मुंह नहीं दिखाते हैं. इसके कारण संगबरिया पंचायत अभीतक पिछड़ा रह गया है. गरीबों की बुनियादी सुविधाएं आजतक नहीं मिली. उन्होंने मतदाताओं से एक बार सेवा करने का मौका देने की अपील की. इसके लिए उन्होंने हारमोनियम छाप चुनाव चिह्न पर वोट देने की अपील की.
बुनियादी सुविधा दिलायेंगे : सुनीता देवी
बुनियादी सुविधा दिलायेंगे : सुनीता देवी 10जीडब्ल्यूपीएच17- जनसंपर्क करती सुनीता देवी मेराल(गढ़वा). मेराल प्रखंड के संगबरिया पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान सुनीता देवी ने कहा कि उनके क्षेत्र को अभीतक जनप्रतिनिधियों ने चारागाह बनाकर रखा है. चुनाव में जनप्रतिनिधि जनता के बीच आते हैं, लेकिन […]
