बुद्धिजीवियों की बैठक 13 कोजलस्त्रोत सुरक्षा अभियान को लेकर बैठक 10जीडब्ल्यूपीएच3-बैठक में उपस्थित गढ़वा विकास मंच के सदस्य गढ़वा. गढ़वा विकास मंच की बैठक कल्याणपुर में सारिका सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष सरयू राय द्वारा पर्यावरण व जलस्त्रोत सुरक्षा अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को गढ़वा जिले में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में दामोदर बचाओ आंदोलन की तर्ज पर दानरो बचाओ आंदोलन शुरुआत करने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि दानरो बचाओ आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए पहले गढ़वा विकास मंच के सदस्य दानरो के उदगम स्थल से लेकर संगम स्थल तक यात्रा करेंगे और इसका सर्वे करेंगे. तत्पश्चात नदी के बेसिन में बसनेवाले ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा. बैठक में 13 दिसंबर को जलस्त्रोत सुरक्षा अभियान के तहत बुद्धिजीवियों की एक गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन एवार्ड के सचिव सुरेंद्र कुमार दुबे ने किया. इस मौके पर सर्वांगीण ग्रामीण विकास समिति के विनोद कु मार सोनी, दलित विकास मंच के पंकज कुमार चौबे, बर्ड्स के राम इकबाल चौबे, जनक विकास धारा अॉर्गनाइजेशन के रामाशंकर, धर्मेंद्र उपाध्याय, प्रगति झारखंड के अरविंद मिश्रा आदि उपस्थित थे.
बुद्धिजीवियों की बैठक 13 को
बुद्धिजीवियों की बैठक 13 कोजलस्त्रोत सुरक्षा अभियान को लेकर बैठक 10जीडब्ल्यूपीएच3-बैठक में उपस्थित गढ़वा विकास मंच के सदस्य गढ़वा. गढ़वा विकास मंच की बैठक कल्याणपुर में सारिका सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष सरयू राय द्वारा पर्यावरण व जलस्त्रोत सुरक्षा अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को गढ़वा जिले में आयोजित करने […]
