तार गिरने के 27 घंटे बाद भी नहीं काटी लाइन मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव रेफरल अस्पताल के आगे रामप्रीत विश्वकर्मा के घर के सामने बुधवार को अपराह्न तीन बजे गिरा बिजली का तार 27 घंटा बाद भी नहीं जोड़ा गया. न ही उसका लाइन काटा गया. इसके कारण कभी भी कोई दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. अजीत गुप्ता, उपेंद्र तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, परिखा मेहता, राजेश सोनी, अमरनाथ सिंह सहित दर्जनों उपभोक्ताओं का आरोप है कि ट्रक के चपेट में आकर तार गिरने के बाद बिजली विभाग ने अभी तक तार जोड़ने की बात कौन कहे, उसका लाइन भी नहीं काटा. बताया जाता है कि बिजली उपभोक्ता केंद्र के मिस्त्री उक्त तार केा जोड़ने आये थे, लेकिन विभागीय मिस्त्री द्वारा लाइन नहीं काटे जाने के कारण तार नहीं जोड़ा जा सका. उपभोक्ता केंद्र के मिस्त्री का आरोप है कि लाइन काटन के लिए बिजली विभाग के सरकारी मिस्त्री को फोन किया गया था, लेकिन एक घंटा के बाद भी लाइन नहीं काटा गया. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एएन ओहदार से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे अभी नये आये हैं. विभागीय मिस्त्री से इस संबंध में बात कर रहे हैं. शीघ्र ही लाइन काटा जा रहा है.
तार गिरने के 27 घंटे बाद भी नहीं काटी लाइन
तार गिरने के 27 घंटे बाद भी नहीं काटी लाइन मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव रेफरल अस्पताल के आगे रामप्रीत विश्वकर्मा के घर के सामने बुधवार को अपराह्न तीन बजे गिरा बिजली का तार 27 घंटा बाद भी नहीं जोड़ा गया. न ही उसका लाइन काटा गया. इसके कारण कभी भी कोई दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. […]
