भयमुक्त मतदान के लिए प्रशासन तैयार

भयमुक्त मतदान के लिए प्रशासन तैयार 12 दिसंबर के अंतिम चरण के मतदान को लेकर एसपी व कमांडेंट ने डंडा के सभी बूथों का निरीक्षण किया 10जीडब्ल्यूपीएच8-डंडा में बूथ का निरीक्षण करते एसपी व कमांडेंट प्रतिनिधि, गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में होनेवाले मतदान को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक व सीआरपीएफ 172 […]

भयमुक्त मतदान के लिए प्रशासन तैयार 12 दिसंबर के अंतिम चरण के मतदान को लेकर एसपी व कमांडेंट ने डंडा के सभी बूथों का निरीक्षण किया 10जीडब्ल्यूपीएच8-डंडा में बूथ का निरीक्षण करते एसपी व कमांडेंट प्रतिनिधि, गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में होनेवाले मतदान को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक व सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट कैलाश आर्य ने गुरुवार को डंडा प्रखंड के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. इस क्रम में एसपी व कमांडेंट ने बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कई बूथों पर मतदाताओं से मिले. इस मौके पर मतदाताओं से पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शनिवार को होनेवाले अंतिम चरण के मतदान में वे सभी भयमुक्त होकर अपने-अपने बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान करें. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. एसपी ने कहा कि अंतिम चरण के चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इसी निमित उन्होंने डंडा प्रखंड के सभी बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि सभी बूथों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि मतदान में बाधा डालनेवाले अथवा किसी विशेष प्रत्याशी के पक्ष में लाभ पहुंचानेवाले को प्रशासन कड़ी सजा देगा. किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह गढ़वा में पहले के तीन चरण का चुनाव भयमुक्त वातावरण में 70 प्रतिशत से ऊपर संपन्न कराया गया है, उसी तरह चौथे चरण का मतदान भी शांतिपूर्णरूप से संपन्न करा लिया जायेगा. इस मौके पर डंडा के थाना प्रभारी जनार्दन राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >