ग…जलस्त्रोत स्वच्छता अभियान 12 सेफोटो – बैठक में उपस्थित लोग.13 दिसंबर को निकलेगी स्वच्छता रैली18 दिसंबर को होगा पर्यावरण पंचायत का आयोजनप्रतिनिधि, नगरऊंटारी (गढ़वा). स्थानीय गुलाब मेमोरियल हॉल में सोनांचल विकास समिति के तत्वावधान में प्रबुद्ध लोगों की बैठक शारदा महेश प्रताप देव की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए शारदा महेश प्रताप देव ने कहा कि युगांतर भारती व अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा पूरे राज्य में चलाये जा रहे जलस्रोत स्वच्छता अभियान 2015 के तहत 13 दिसंबर से 20 दिसंबर तक कार्यक्रम चलाया जायेगा. उक्त अभियान की सफलता के लिए बैठक बुलायी गयी है. बैठक में सर्वसम्मति से अभियान की सफलता को लेकर 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 दिसंबर को नगरऊंटारी में स्थानीय लोगों, दुकानदारों को स्वच्छता व सफाई के प्रति जागरूक किया जायेगा. 13 दिसंबर को गोसाईंबाग स्थित सर्वेश्वरी आश्रम से रेलवे मैदान तक प्रात: 10 बजे स्वच्छता रैली आयोजित की जायेगी व गोष्ठी की जायेगी. 14-15 दिसंबर को नगरऊंटारी परिक्षेत्र के जलस्रोतों के स्थिति का अध्ययन किया जायेगा. 16-18 दिसंबर को जलस्रोतों की स्थिति व एनएच 75 से हो रहे प्रदूषण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी व जिले के उपायुक्त को आवेदन दिया जायेगा तथा 18 दिसंबर को स्थानीय राजकीय कन्या मध्य विद्यालय नगरऊंटारी के परिसर में पर्यावरण पंचायत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रत्येक गांव के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किया जायेगा. बैठक में रामानंद पांडेय, सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, गदाधर पांडेय, शिवशंकर प्रसाद, अजय प्रताप देव, प्रो कमलेश पांडेय, सीता राम जायसवाल, कृष्णा विश्वकर्मा, धीरेंद्र चौबे, मुक्तेश्वर पांडेय, मुकेश चौबे, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद जायसवाल, कामता प्रसाद, नरेंद्र शुक्ल, शंभू सौदागर, बैद्यनाथ प्रसाद, रामादार राउत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
ग...जलस्त्रोत स्वच्छता अभियान 12 से
ग…जलस्त्रोत स्वच्छता अभियान 12 सेफोटो – बैठक में उपस्थित लोग.13 दिसंबर को निकलेगी स्वच्छता रैली18 दिसंबर को होगा पर्यावरण पंचायत का आयोजनप्रतिनिधि, नगरऊंटारी (गढ़वा). स्थानीय गुलाब मेमोरियल हॉल में सोनांचल विकास समिति के तत्वावधान में प्रबुद्ध लोगों की बैठक शारदा महेश प्रताप देव की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए शारदा महेश प्रताप […]
