रमकंडा में पुलिस और उग्रवादियों में मुठभेड़

रमकंडा(गढ़वा) : रमकंडा थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव के पास बुधवार की सुबह पुलिस और उग्रवादी संगठन टीपीसी के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई. हालांकि किसी पक्ष को नुकसान नहीं हुआ. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी हथियारों के साथ भागने में सफल रहे. घटनास्थल से पुलिस ने दो सेट वरदी, जूते व […]

रमकंडा(गढ़वा) : रमकंडा थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव के पास बुधवार की सुबह पुलिस और उग्रवादी संगठन टीपीसी के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई. हालांकि किसी पक्ष को नुकसान नहीं हुआ. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी हथियारों के साथ भागने में सफल रहे. घटनास्थल से पुलिस ने दो सेट वरदी, जूते व नक्सली साहित्य सहित कई सामान बरामद किये हैं. थाना प्रभारी अनिल कुमार नायक ने बताया कि पुलिस ने उग्रवादियाें की पहचान कर ली है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

अर्जुनजी व नितांतजी का दस्ता था : समाचार के अनुसार, टीपीसी के एरिया कमांडर अर्जुनजी व नितांतजी का दस्ता सुबह करीब 10 बजे जमुनदाहा नदी के पास पहुंचा था. दस्ते के कुछ सदस्य नदी में नहा रहे थे, जबकि कुछ लोग नहाने की तैयारी में थे. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रमकंडा थाना प्रभारी अनिल कुमार नायक के नेतृत्व में पुलिस बल ने उन्हें घेरने का प्रयास किया. पुलिस काे देखते ही उग्रवादियाें ने फायरिंग शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >