मतगणना को लेकर निरीक्षण किया

मतगणना को लेकर निरीक्षण कियाफोटो पी-4-मुख्य पथ पर मतगणना का अधिकारियों ने लिया जायजा.नगरऊंटारी (गढ़वा). आगामी 19 दिसंबर को होनेवाले मतगणना को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए अनुमंडलीय पदाधिकारी व अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी ने मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ से गोसाईंबाग तक स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने मतगणना के दिन भीड़ व […]

मतगणना को लेकर निरीक्षण कियाफोटो पी-4-मुख्य पथ पर मतगणना का अधिकारियों ने लिया जायजा.नगरऊंटारी (गढ़वा). आगामी 19 दिसंबर को होनेवाले मतगणना को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए अनुमंडलीय पदाधिकारी व अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी ने मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ से गोसाईंबाग तक स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने मतगणना के दिन भीड़ व वाहनों के आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए लगाये जानेवाले चेकनाका के स्थल का चयन किया. इसके पश्चात दोनों अधिकारी स्ट्रांग रूम के पास पहुंचे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. मतगणना के दिन होनेवाली संभावित भीड़ के मद्देनजर प्लस टू उच्च विद्यालय के सामने मुख्य पथ की अोर तथा स्ट्रांग रूम के आसपास बैरिकेंडिंग करने का निर्णय लिया. एसडीअो ने बताया कि मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं. एसडीपीअो ने बताया कि मतगणना के दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे तथा अव्यवस्था पैदा करनेवाले असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निबटा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >