हाथियों ने 70 बोझा धान खाये

हाथियों ने 70 बोझा धान खाये रंका(गढ़वा). रंका प्रखंड के करी गांव में सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने किसान सुनेश्वर राम के खलिहान में रखे 70 बोझा धान को बरबाद कर दिया. सुनेश्वर ने बताया कि रात 11 बजे हाथियों का झुंड पहुंचा और खलिहान में रखे 70 बोझा धान को खा गये […]

हाथियों ने 70 बोझा धान खाये रंका(गढ़वा). रंका प्रखंड के करी गांव में सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने किसान सुनेश्वर राम के खलिहान में रखे 70 बोझा धान को बरबाद कर दिया. सुनेश्वर ने बताया कि रात 11 बजे हाथियों का झुंड पहुंचा और खलिहान में रखे 70 बोझा धान को खा गये और बरबाद कर दिया. विदित हो कि हाथियों के आतंक से रंका एवं रमकंड्रा प्रखंड के किसान काफी परेशान हैं. रविवार की रात हाथियों का झुंड रंका प्रखंड के चुटिया गांव में हाथियों के झुंड ने उमेश सिंह व गणेश सिंह के खलिहान में रखे 200-200 बोझा धान खा गये. किसानों के अनुसार रात 10 और 12 के बीच हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश करता है और फसल को तहस-नहस का देते हैं. हाथियों के आतंक से किसान सहमे हुए हैं. किसानों ने कहा कि एक तो सुखाड़ की मार और दूसरे हाथियों के आतंक से उनका जीना दूभर हो गया है. वन विभाग या प्रशासन इस मामले में कोई भी कदम नहीं उठा रहा है, जिससे कि किसानों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >