आग लगने से लाखों का नुकसान

आग लगने से लाखों का नुकसान घर में रखे तिलक के सभी सामन भी जल गयेईश्वर चंद्रवंशी ने सहायता दिलाने का आश्वासन दियामझिआंव(गढ़वा). मझिआंव थाना क्षेत्र के करूई गांव में सोमवार की रात बसंत सिंह के खपरैल घर में आग लग जाने से करीब दस लाख रुपये की संपति के नुकसान होने के अनुमान हैं. […]

आग लगने से लाखों का नुकसान घर में रखे तिलक के सभी सामन भी जल गयेईश्वर चंद्रवंशी ने सहायता दिलाने का आश्वासन दियामझिआंव(गढ़वा). मझिआंव थाना क्षेत्र के करूई गांव में सोमवार की रात बसंत सिंह के खपरैल घर में आग लग जाने से करीब दस लाख रुपये की संपति के नुकसान होने के अनुमान हैं. समाचार के अनुसार बसंत सिंह के घर में रात में ढिबरी जल रही थी. उसी से किसी तरह घर में आग लग गयी. आग लगातार घर के तीन कमरों में पकड़ लिया. जबतक आग पर काबू पाया जाता, तबतक घर का तीन कमरा और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. विदित हो कि वसंत सिंह की भतीजी की शादी 22 फरवरी होनी है. शादी की तिलक 17 फरवरी को जाना है. तिलक के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान जिसमें कूलर, गोदरेज आदि थे, उसे खरीदकर रखा हुआ था. साथ ही शादी के कपड़े भी रखे हुये थे. आगलगी की घटना में यह सब जलकर राख हो चुके हैं. आग लगने की सूचना दमकल विभाग गढ़वा को दी गयी. गढ़वा से करूई में दमकल पहुंचते-पहुंचते सुबह के छह बज गये थे. तब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझा लिया गया था. जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के पुत्र ईश्वर सागर चंद्रवंशी बसंत सिंह के घर पहुंचे. उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया और अपनी ओर से पांच हजार नकद की सहायता दी. उन्होंने ने दो इंदिरा आवास एवं सरकारी नियमों के अनुसार अन्य सभी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >