बिना भेदभाव के करूंगी विकास : आशा देवी

बिना भेदभाव के करूंगी विकास : आशा देवी 7जीडब्ल्यूपीएच18-जनसंपर्क करती मुखिया प्रत्याशी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत की मुखिया प्रत्याशी आशा देवी ने सोमवार को पंचायत के विभिन्न गांव व टोलों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में नारियल छाप पर मतदान करने की अपील की. इस दौरान आशा देवी ने कहा कि वह बिना […]

बिना भेदभाव के करूंगी विकास : आशा देवी 7जीडब्ल्यूपीएच18-जनसंपर्क करती मुखिया प्रत्याशी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत की मुखिया प्रत्याशी आशा देवी ने सोमवार को पंचायत के विभिन्न गांव व टोलों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में नारियल छाप पर मतदान करने की अपील की. इस दौरान आशा देवी ने कहा कि वह बिना भेदभाव के पंचायत के विकास में सभी को साथ लेकर चलेंगी. उन्हें हर वर्ग के लोग अपना समर्थन दे रहे हैं. जनता ने उन्हें नवादा पंचायत का मुखिया बनाया, तो वे पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा कि सरकार से गरीबों को मिलनेवाली सुविधा को उन तक पहुंचायेंगी और वंचित लोगों को उनका हक व अधिकार दिलायेंगी. पंचायत का विकास ही उनका एकमात्र चुनावी एजेंडा है. वे पंचायतवासियों के बीच सिर्फ पंचायत के विकास के मुद्दा को लेकर ही चुनाव मैदान में उतरी हैं. पंचायत की हर समस्या का निपटारा पंचायत सचिवालय में करायेंगी. इस मौक पर काफी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >