समस्याओं का समाधान करेंगे: ओम सिंह 7जीडब्ल्यूपीएच14-जनसंपर्क क रते मुखिया प्रत्याशी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के महुलिया पंचायत से पंचायत समिति सदस्य की उम्मीदवार भानु प्रताप देव सिंह उर्फ ओम सिंह ने अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने भदुमा, निमियाडीह, पचपड़वा, लोटो आदि गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और अपने लिए वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनीं. ग्रामीणों ने उन्हें बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क आदि की समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे इन सारी समस्याओं का कम से कम समय लेते हुए निदान करेंगे. इस मौके पर बाली भुइया, अजय पासवान, सतीश धरदूबे, विजय गोस्वामी, अजय लाल, चंदन पाल, कुंदन कुमार, उदय यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.
समस्याओं का समाधान करेंगे: ओम सिंह
समस्याओं का समाधान करेंगे: ओम सिंह 7जीडब्ल्यूपीएच14-जनसंपर्क क रते मुखिया प्रत्याशी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के महुलिया पंचायत से पंचायत समिति सदस्य की उम्मीदवार भानु प्रताप देव सिंह उर्फ ओम सिंह ने अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने भदुमा, निमियाडीह, पचपड़वा, लोटो आदि गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और अपने […]
