दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित

दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबितनगरऊंटारी (गढ़वा).अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने चार जनवितरण प्रणाली के दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित कर दिया है. चार में से तीन भवनाथपुर प्रखंड के डुभरसोता व एक रमना प्रखंड के सिरियाटोंगर ग्राम स्थित जनवितरण प्रणाली की दुकान है. उक्त गांव के ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त को आवेदन देकर डीलर पर […]

दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबितनगरऊंटारी (गढ़वा).अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने चार जनवितरण प्रणाली के दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित कर दिया है. चार में से तीन भवनाथपुर प्रखंड के डुभरसोता व एक रमना प्रखंड के सिरियाटोंगर ग्राम स्थित जनवितरण प्रणाली की दुकान है. उक्त गांव के ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त को आवेदन देकर डीलर पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था. ग्रामीणों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जांच के निर्देश दिया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने भवनाथपुर प्रखंड के डुभरसोता ग्राम के डीलर सुरेश दुबे, लक्ष्मण राम व स्नेहलता महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जनवितरण प्रणाली की दुकान व रमना प्रखंड के सिरियाटोंगर ग्राम के ख्वाजा गरीब नवाज जनवितरण प्रणाली के दुकान की अनुज्ञप्ति निलंबित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >