गरीबों की सेवा करेंगे: रघुवीर प्रसाद

गरीबों की सेवा करेंगे: रघुवीर प्रसाद 6जीडब्ल्यूपीएच8-जनसंपर्क करते रघुवीर प्रसाद गढ़वा. गढ़वा प्रखंड पश्चिमी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी रघुवीर प्रसाद उर्फ कमलापुरीजी ने अपने समर्थकों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे इस चुनाव में समर्पण भाव से सेवा के लिए खड़े हुए हैं. वे चुनाव जीतने […]

गरीबों की सेवा करेंगे: रघुवीर प्रसाद 6जीडब्ल्यूपीएच8-जनसंपर्क करते रघुवीर प्रसाद गढ़वा. गढ़वा प्रखंड पश्चिमी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी रघुवीर प्रसाद उर्फ कमलापुरीजी ने अपने समर्थकों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे इस चुनाव में समर्पण भाव से सेवा के लिए खड़े हुए हैं. वे चुनाव जीतने के बाद भी इसी तरह लोगों के लिये सुलभ रहेंगे. उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना उनका उद्देश्य है. चुनाव जीतने के बाद गरीबों को बीपीएल सूची में नाम जोड़वाने अथवा राशन कार्ड के लिये परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. न ही उनके गांव के लोगों को दवा के लिये भटकना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि गरीबों को सरकारी सुविधा दिलाना तथा क्षेत्र में बुनियादी सुविधायें बहाल करना उनका प्राथमिकता होगी. उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह लेटर बॉक्स छाप पर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की. इस मौके पर रघुवीर प्रसाद के महिला पुरुष समर्थक भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >