स्वास्थ्य शिविर में 45 रोगियों की जांच हुई

स्वास्थ्य शिविर में 45 रोगियों की जांच हुई 20 रोगी मलेरिया से पीडि़त पाये गये6जीडब्ल्यूपीएच22- रोगियों की जांच करते डॉ कुलदेव चौधरी रंका(गढ़वा). रंका प्रखंड के कुदरूम गांव में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों की जांच की गयी. डॉ कुलदेव चौधरी के नेतृत्व में एक चिकित्साकर्मियों की टीम ने शिविर में 45 रोगियों की […]

स्वास्थ्य शिविर में 45 रोगियों की जांच हुई 20 रोगी मलेरिया से पीडि़त पाये गये6जीडब्ल्यूपीएच22- रोगियों की जांच करते डॉ कुलदेव चौधरी रंका(गढ़वा). रंका प्रखंड के कुदरूम गांव में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों की जांच की गयी. डॉ कुलदेव चौधरी के नेतृत्व में एक चिकित्साकर्मियों की टीम ने शिविर में 45 रोगियों की जांच की. इस दौरान 20 रोगी मलेरिया से पीड़ित पाये गये. श्री चौधरी ने सभी रोगियों को नि:शुल्क दवा देने के साथ ही उन्हें उचित परामर्श दिया. इस संबंध में डॉ चौधरी ने बताया कि गांव में मलेरिया की खबर मिलने के बाद उनके द्वारा यहां पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण जागरूकता के अभाव में समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं. साथ ही कभी-कभी अस्पताल में बीमारी होने की सूचना भी विलंब से मिलती है. जिसके कारण विलंब हो जाने से मरीजों की हालत बिगड़ जाती है. स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ चौधरी के साथ एएनएम रेखा कुमारी, मनीला कुमारी ,अनिल ठाकुर, प्रमोद ठाकुर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >