छतीसगढ़ के गृहमंत्री ने पूजा अर्चना की सगमा(गढ़वा). छतीसगढ़ के गृह मंत्री रामसेवक बैतरा ने रविवार को सगमा प्रखंड स्थित मकरी काली शक्तिपीठ में सपरिवार पहुंचकर पूजा-अर्चना की. गृहमंत्री श्री बैतरा बिना कोई तामझाम और लाल बत्ती के सादे ढंग से यहां सर्वेश्रवरी आश्रम परिसर स्थित शक्तिपीठ में पहुंचे और पूजा कर वापस लौट गये. इस मौके पर श्री बैतरा ने कहा कि छतीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पूर्व वे मकरी काली शक्तिपीठ पहुंचे थे. उस दौरान उन्होंने मन्नत मांगी थी. मन्नत पूरा होने पर उन्होंने यहां आकर मां काली के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और पूजा की. इस मौके पर सर्वेश्रवरी आश्रम समूह के संरक्षक बाबा बिहारी राम, मंत्री अनुप लाल यादव, उपाध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल, रामचंद्र साव, विनोद ठाकुर, धीरज जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे.
छतीसगढ़ के गृहमंत्री ने पूजा अर्चना की
छतीसगढ़ के गृहमंत्री ने पूजा अर्चना की सगमा(गढ़वा). छतीसगढ़ के गृह मंत्री रामसेवक बैतरा ने रविवार को सगमा प्रखंड स्थित मकरी काली शक्तिपीठ में सपरिवार पहुंचकर पूजा-अर्चना की. गृहमंत्री श्री बैतरा बिना कोई तामझाम और लाल बत्ती के सादे ढंग से यहां सर्वेश्रवरी आश्रम परिसर स्थित शक्तिपीठ में पहुंचे और पूजा कर वापस लौट गये. […]
