संदग्धि अवस्था में महिला की मौत

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत गढ़वा. बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर गांव निवासी विरेंद्र बैठा की पत्नी ऊषा देवी(30वर्ष) की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी. विरेंद्र बैठा ने बताया कि शनिवार को वह अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था. रात 11 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि उसके पेट में […]

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत गढ़वा. बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर गांव निवासी विरेंद्र बैठा की पत्नी ऊषा देवी(30वर्ष) की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी. विरेंद्र बैठा ने बताया कि शनिवार को वह अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था. रात 11 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है. उसने उसे दवा खाने को कहा. सुबह घर आने के बाद उसे इलाज के लिये गढ़वा अस्पताल ला रहा था, इसी रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने इस मौत को संदिग्ध मानते हुए अपने कब्जे में लेते हुए इसका अंत्यपरीक्षण कराया. पुलिस मौत के कारणों की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >