खुशहाली के लिए वोट दें : मनोज ठाकुर

खुशहाली के लिए वोट दें : मनोज ठाकुर 6जीडब्ल्यूपीएच15-मनोज ठाकुर की तसवीरगढ़वा. गढ़वा पश्चिमी से जिप सदस्य प्रत्याशी मनोज ठाकुर नेे शनिवार को प्रतापपुर, संग्रहे, सिदे, चेतना, उड़सुगी, सुखबाना आदि गावों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा. इस दौरान उन्होंने लोगों से बेल्ट छाप पर मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि […]

खुशहाली के लिए वोट दें : मनोज ठाकुर 6जीडब्ल्यूपीएच15-मनोज ठाकुर की तसवीरगढ़वा. गढ़वा पश्चिमी से जिप सदस्य प्रत्याशी मनोज ठाकुर नेे शनिवार को प्रतापपुर, संग्रहे, सिदे, चेतना, उड़सुगी, सुखबाना आदि गावों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा. इस दौरान उन्होंने लोगों से बेल्ट छाप पर मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं खुशहाली के लिए उनके पक्ष में मतदान करें. वे इस क्षेत्र में पड़नेवाले सभी पंचायतों का समान रूप से विकास कर लोगों को समस्याओं के मकड़जाल से मुक्त कराकर मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि वे सभी टोलों तक सड़क, सभी खेतों को पानी तथा हर हाथ को काम देना चाहते हैं. उन्होेंने कहा कि जनता को जाति व धर्म में बांटकर मत लेने की साजिश की जा रही है. ऐसे लोग समाज के दुश्मन हैं. लोगों के झांसे में आने की जरूरत नहीं है. बल्कि ऐसे प्रत्याशी का चयन करें, जो जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करता रहा हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >