मुखिया प्रत्याशी सीमा देवी ने ग्रामीणों से सहयोग मांगा 6जीडब्ल्यूपीएच4-बैठक में उपस्थित सीमा देवी व अन्यगढ़वा. गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सीमा देवी पति रमेश कुमार ने अपने आवास जोबरईया में ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने ग्रामीणों के साथ चुनाव की रणनीति तय की. उन्होंने कहा कि वे नवादा पंचायत का विकास करने के लिए चुनावी मैदान मे हैं. नवादा पंचायत विकास से कोसों दूर है. गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे होने के बाद भी इस ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं है. यहां के जनप्रतिनिधि की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को कोई विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है. वे चुनाव जीतने के बाद यहां के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ कर उन्हें स्वावलंबी बनायेंगे. उन्होंने कहा कि वे सामाजिक कार्यों में काफी समय से सक्रिय रहे हैं. इस मौके उन्होंने ग्रामीणों से हरा मिर्च छाप पर मतदान करने की अपील की. बैठक में संतोष यादव, रामकुमार उपाध्याय, अकलू राम, अभिषेक सिंह, मदन राम, गोपाल पाठक, कन्हैयाकांत पाठक, जोखन राम, बंधू राम, पप्पू यादव, सत्येंद्र यादव चिंटू चंद्रवंशी, विनय पाठक, विनोद राम, लक्ष्मण महतो,नीतेश चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.
मुखिया प्रत्याशी सीमा देवी ने ग्रामीणों से सहयोग मांगा
मुखिया प्रत्याशी सीमा देवी ने ग्रामीणों से सहयोग मांगा 6जीडब्ल्यूपीएच4-बैठक में उपस्थित सीमा देवी व अन्यगढ़वा. गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सीमा देवी पति रमेश कुमार ने अपने आवास जोबरईया में ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने ग्रामीणों के साथ चुनाव की रणनीति तय की. उन्होंने कहा कि वे नवादा […]
