..पंचायत में खुशहाली लाऊंगी: आशा देवी

..पंचायत में खुशहाली लाऊंगी: आशा देवी 6जीडब्ल्यूपीएच10- जोबरईया में जनसंपर्क करती आशा देवी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी आशा देवी पति सुरेंद्र यादव ने रविवार को पंचायत के अशोक बिहार जोबरईया गांव में पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. आशा देवी ने नारियल छाप पर मतदान करने […]

..पंचायत में खुशहाली लाऊंगी: आशा देवी 6जीडब्ल्यूपीएच10- जोबरईया में जनसंपर्क करती आशा देवी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी आशा देवी पति सुरेंद्र यादव ने रविवार को पंचायत के अशोक बिहार जोबरईया गांव में पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. आशा देवी ने नारियल छाप पर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो नवादा पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित करने का काम करेंगी. उन्होंने कहा कि पंचायत में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. पिछले पांच सालों में गांव की सरकार के माध्यम से विकास से नवादा पंचायत काफी पीछे छूट गया है. उनका लक्ष्य गांव में बुनियादी सुविधाओं को बहाल कर पंचायत में खुशहाली लाना और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना है. आशा देवी ने कहा कि पंचायत में सड़क की हालत काफी खराब है. इसे दुरुस्त कराना उनकी प्राथमिकता होगी. इसके अलावा बिजली और पानी की भी समुचित व्यवस्था करेंगी. पंचायत से रोजगार के लिए पलायन करनेवाले युवकों के लिए पंचायतस्तर पर रोजगार उपलब्ध कराकर पलायन रोकने का काम करेंगी. उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में पंचायत का जो विकास होना चाहिये था, वह नहीं हो सका. उन्हें सभी वर्ग का समर्थन व सहयोग मिल रहा है. इस मौके पर सुरेंद्र यादव, ललीता देवी, कलावती देवी, सोमारी देवी, अजय बिंद, राजेश राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >