फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रशक्षिण

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रशिक्षणनगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में रविवार को मिशन इंद्रधनुष के तहत फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सभी सहिया, एएनएम, सहिया साथी व बीटीटी को प्रशिक्षण दिया गया. इसकी जानकारी अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अजीत कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 14 दिसंबर से 20 […]

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रशिक्षणनगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में रविवार को मिशन इंद्रधनुष के तहत फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सभी सहिया, एएनएम, सहिया साथी व बीटीटी को प्रशिक्षण दिया गया. इसकी जानकारी अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अजीत कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक अभियान चलाया जाना है. इस अभियान के क्रम में घर-घर जाकर उम्र के अनुसार सभी लोगों को फाइलेरिया की दवा उपलब्ध कराना है. उन्होंने सभी सहिया, सहिया साथी व एएनएम को गांव के प्रत्येक घर में जाकर महिलाअों को प्रसव के तुरंत बाद या 48 घंटे के अंदर पीपीआइयूसीडी लगवाने के लिए जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि विभाग के इस निर्देश का पालन सख्ती से किया जाना चाहिए. जिससे कि विभाग के उद्देश्य को हर हाल में पूरा किया जा सके. उन्होंने फाइलेरिया से संबंधित विस्तार से जानकारी दी. बैठक में सहिया, सहिया साथी, एएनएम व बीटीटी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >