कांडी में 70 प्रतिशत मतदान

कांडी(गढ़वा) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कांडी प्रखंड में 73 प्रतिशत मतदान हुए हैं. मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. इस दौरान 53210 मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य के 13, मुखिया पद के 60 एवं वार्ड सदस्य के 357 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया. शांतिपूर्ण मतदान कराने के […]

कांडी(गढ़वा) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कांडी प्रखंड में 73 प्रतिशत मतदान हुए हैं. मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. इस दौरान 53210 मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य के 13, मुखिया पद के 60 एवं वार्ड सदस्य के 357 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया. शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिये प्रशासन द्वारा प्रखंड में आठ कलस्टर और 24 सेक्टर बनाये गये थे.
सभी जगह मतदाताओं ने उत्साह के साथ सुबह सात बजे से ही मतदान के लिये कतार में लग गये थे. बिहार की सीमा से सटे सोनतटीय इलाकों में भी कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. मतदान के बाद सभी बैलेट बॉक्स को चुनावकर्मियों द्वारा कलस्टर पर पहुंचा दिया गया, जहां से उसे गढ़वा वज्रगृह के लिए ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >