मतदान केंद्र पर मधुमक्खी का हमला रमना (गढ़वा). रमना प्रखंड के प्लस टू उवि स्थित मतदान केंद्र संख्या 54,55,56 पर मतदान के दौरान अपराह्ण करीब 1.30 बजे मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया. इससे करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. मतदान केंद्र पर इस प्रकार मधुमक्खियों के हमले से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. घटना के समय काफी संख्या में महिला व पुरुष मतदाता वोट देने के लिए कतार में खड़े थे. शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था, इसी बीच मधुमक्खियों के हमले में काफी देर तक मतदान कार्य को बाधित कर दिया. यद्यपि आधा घंटा बाद मतदान पुन: शुरू कर दिया गया. लेकिन मधुमक्खियों का भय मतदाताओं में मतदान समाप्त होने तक बनी रही.
मतदान केंद्र पर मधुमक्खी का हमला
मतदान केंद्र पर मधुमक्खी का हमला रमना (गढ़वा). रमना प्रखंड के प्लस टू उवि स्थित मतदान केंद्र संख्या 54,55,56 पर मतदान के दौरान अपराह्ण करीब 1.30 बजे मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया. इससे करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. मतदान केंद्र पर इस प्रकार मधुमक्खियों के हमले से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी […]
