1...गैंगवार में हुई गोलीबारी के बाद दहशत

1…गैंगवार में हुई गोलीबारी के बाद दहशतअापराधिक गिरोहों द्वारा वर्चस्व को लेकर गुरुवार को की गयी गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी थी इसके पूर्व भी गैंगवार व वर्चस्व में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं4जीडब्ल्यूपीएच 18-घटना के बाद अस्पताल परिसर में पहुंचे पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि, गढ़वा. शहर के नगवां मुहल्ले में […]

1…गैंगवार में हुई गोलीबारी के बाद दहशतअापराधिक गिरोहों द्वारा वर्चस्व को लेकर गुरुवार को की गयी गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी थी इसके पूर्व भी गैंगवार व वर्चस्व में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं4जीडब्ल्यूपीएच 18-घटना के बाद अस्पताल परिसर में पहुंचे पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि, गढ़वा. शहर के नगवां मुहल्ले में गुरुवार की सुबह दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अपराधियों द्वारा अंधाधुंध गोली बारी के बाद शहर में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. इस घटना में निर्दोष युवक रामाकांत महतो की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. जानकारी के अनुसार गढ़वा के पूर्व अपराधी सुनील पासवान उर्फ नागर पिछले दो-तीन वर्ष से अपराधियों के निशाने पर है. अपराधी गुरुवार को नागर की हत्या करने पहुंचे थे. नागर अपने घर के बाहर बैठा हुआ था. इसी दौरान अपराधियों ने वहां पहुंच कर ताबड़तोड़ गोली चलायी, जिसमें नागर तो बच गया, लेकिन उसके पड़ोसी रामाकांत को अपराधियों ने दौड़ाकर गोली मार कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि सभी अपराधी बाहर के थे और वे नागर को नहीं पहचानते थे. गलतफहमी में मारे गये युवक को अपराधियों ने नागर समझ लिया और उसे दौड़ा कर गोली मार दी. घटना के बाद सभी अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए हथियार लहराते उंचरी की ओर से भाग निकले. विदित हो कि इसके पूर्व भी दो-तीन बार सुनील पासवान उर्फ नागर पर अपराधी गिरोह द्वारा हमला किया जा चुका है. इस घटना के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व में अापराधिक घटनाओं में शामिल सुनील पासवान की दुश्मनी किसी अापराधिक गिरोह से चली आ रही है. इसी को लेकर सुनील पासवान को टारगेट किया जा रहा है. वर्तमान में सुनील पासवान उर्फ नागर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है और वह जय मां शेरावाली भंडारा का अध्यक्ष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >