सभी प्रत्याशी कर रहे हैं जीत के दावे मझिअांव (गढ़वा). शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होनेवाले चुनाव में मझिआंव व बरडीहा प्रखंड में छह-छह जिला परिषद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना-अपना किस्मत आजमा रहे हैं. सभी द्वारा अपनी-अपनी जीत के दावे भी किये जा रहे हैं. मझिआंव प्रखंड में त्रिकोणीय मुकाबला तथा बरडीहा प्रखंड में चतुष्कोणीय मुकाबला होने के आसार दिख रहे हैं. मझिआंव प्रखंड में निवर्तमान जिप सदस्य वीणू सिंह, आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे की पत्नी कविता दुबे तथा धर्मेंद्र सिंह की पत्नी सविता देवी इसके अलावा अन्य प्रत्याशी जबकि बरडीहा प्रखंड में निवर्तमान जिप सदस्य सुमन मेहता, अर्चना प्रकाश, बच्चन देव यादव तथा आनंद विश्वकर्मा सहित अन्य प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं. सभी प्रत्याशी शनिवार को होनेवाले मतदान में अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं. लेकिन मतदान में मतदाता किन प्रत्याशियों को अपना मत देकर चुनाव जीतायेंगे, यह 19 दिसंबर को ही स्पष्ट हो सकेगा. बहरहाल प्रचार समाप्त होने के बाद शनिवार को होनेवाले मतदान के लिए शुक्रवार को प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कहते देखे गये.
सभी प्रत्याशी कर रहे हैं जीत के दावे
सभी प्रत्याशी कर रहे हैं जीत के दावे मझिअांव (गढ़वा). शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होनेवाले चुनाव में मझिआंव व बरडीहा प्रखंड में छह-छह जिला परिषद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना-अपना किस्मत आजमा रहे हैं. सभी द्वारा अपनी-अपनी जीत के दावे भी किये जा रहे हैं. मझिआंव प्रखंड में त्रिकोणीय […]
