मुखिया प्रत्याशी ने दौरा कियागढ़वा. केतार प्रखंड के पाचाडुमर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी उर्मिला देवी ने अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने पंचायत के खैरवा, सोनबरसा, बीजडीह, पाचाडुमर, गम्हरिया, चांडी आदि गांवों में लोगों से मुलाकात की तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव मैदान में हैं. सुखाड़ से प्रभावित पाचाडुमर के लोग आर्थिक विपन्नता से गुजर रहे हैं. वे अपने प्रयास से इस क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बहाल करेंगी. इसके अलावा लोगों के लिए स्वरोजगार के साधन विकसित करेंगी. इस मौके पर सरयू पाल, यागेंद्र बैठा, सुनील बैठा, कमलेश कुमार, नागेंद्र कुमार, शंभू कुमार, रामाधार सिंह, बीरबल राम, सुग्रिव राम, हरिहर बैठा, सहवीर बैठा, हीरा बैठा, सीताराम चौधरी, भजन साव, रामनाथ चौधरी आदि उपस्थित थे.
मुखिया प्रत्याशी ने दौरा किया
मुखिया प्रत्याशी ने दौरा कियागढ़वा. केतार प्रखंड के पाचाडुमर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी उर्मिला देवी ने अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने पंचायत के खैरवा, सोनबरसा, बीजडीह, पाचाडुमर, गम्हरिया, चांडी आदि गांवों में लोगों से मुलाकात की तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के […]
