ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी एसडीओ को दिया लिखित आवेदनप्रतिनिधि, गढ़वा. रंका प्रखंड के शेराशाम के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की है. इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से एसडीओ रंका को दिये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि खरडीहा पंचायत के शेराशाम गांव के वार्ड संख्या चार में इस बार एक भी व्यक्ति को बीपीएल का लाभ नहीं दिया गया है. जबकि इस गांव की जनसंख्या ज्यादा है. ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया यहां के लोगों का फॉर्म भर कर ले गये थे, लेकिन जो सूची आयी है, उसमें एक भी ग्रामीण का नाम नहीं है. ग्रामीणों ने कहा कि इससे उपेक्षा से आहत होेकर उनलोगों ने चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की है. आवेदन में मदन राम, धर्मजीत कोरवा, अजय भुइयां, चंद्रिका भुइयां, नंदलाल भुइयां, बीरबल भुइयां, सविता देवी, रामजी, अवधेश कोरवा,अजय देवार, रामचंद्र विश्वकर्मा, चिंता देवी, कैलाश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, उदय राम, सत्येंद्र राम, रीना देवी, बबलू कुमार, अशोक राम सहित 200 ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं. इस संबंध में मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि उनके द्वारा फार्म भरकर बीडीओ कार्यालय में जमा किया गया था. लेकिन जारी सूची से ग्रामीणों का नाम हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगली सूची में नाम को शामिल कर लिया जायेगा.
ग्रामीणों ने चुनाव बहष्किार की चेतावनी दी
ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी एसडीओ को दिया लिखित आवेदनप्रतिनिधि, गढ़वा. रंका प्रखंड के शेराशाम के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की है. इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से एसडीओ रंका को दिये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि खरडीहा पंचायत के शेराशाम गांव के वार्ड संख्या चार में इस […]
