व्रतियों के लिए सतबहिनी झरना सूर्य मंदिर

व्रतियों के लिए सतबहिनी झरना सूर्य मंदिर तैयारकांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड के सभी क्षेत्रों में नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू हो गया. छठ पर्व में व्रतियों की सुविधा को लेकर सोन व कोयल नदी के तट पर स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सफाई, रोशनी व टेंट आदि की व्यवस्था की गयी थी. सतबहिनी झरना तीर्थ के […]

व्रतियों के लिए सतबहिनी झरना सूर्य मंदिर तैयारकांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड के सभी क्षेत्रों में नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू हो गया. छठ पर्व में व्रतियों की सुविधा को लेकर सोन व कोयल नदी के तट पर स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सफाई, रोशनी व टेंट आदि की व्यवस्था की गयी थी. सतबहिनी झरना तीर्थ के पास स्थित सूर्य मंदिर में आसपास के काफी संख्या में श्रद्धालु अभी से आने शुरू हो गये हैं. यहां छठव्रतियों की सुविधा के लिये सतबहिनी झरना तीर्थ समिति द्वारा काफी सुविधा प्रदान की गयी है. समिति ने यहां सफाई के साथ रोशनी व पेयजल की व्यवस्था की है. समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने बताया कि समिति व्रतियों को हर तरह की सुविधा देने के लिए सभी प्रयास कर रही है. इधर छठ को लेकर कांडी बाजार में छठ पर्व से संबंधित सामग्री की खूब बिक्री हो रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >