ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया

ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया नवजात शिशु की मौत से आक्रोशित थे ग्रामीण15जीडब्लूपीएच11-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा करते ग्रामीणप्रतिनिधि, रमना(गढ़वा). रमना के करचा गांव निवासी प्रमोद बियार की पत्नी बबीता देवी के शनिवार की शाम प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो जाने को लेकर उसके परिजनों व ग्रामीणों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]

ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया नवजात शिशु की मौत से आक्रोशित थे ग्रामीण15जीडब्लूपीएच11-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा करते ग्रामीणप्रतिनिधि, रमना(गढ़वा). रमना के करचा गांव निवासी प्रमोद बियार की पत्नी बबीता देवी के शनिवार की शाम प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो जाने को लेकर उसके परिजनों व ग्रामीणों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी हंगामा किया. परिजन बच्चे की मौत के लिए अस्पताल के चिकित्सक डॉ नजीर अहमद व एएनएम बबीता कुमारी व ममता कुमारी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. वे इस मामले में दोषी चिकित्सक व एएनएम पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने के बाद रमना थाना के एएसआइ बी राम ने किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर घर भेजा. लेकिन रविवार की सुबह पुन: ग्रामीणों ने अस्पताल में पहुंचकर इस बात को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. ग्रामीण विजय बियार, अशोक विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, रमेश राम, गुड्डू बियार, शर्मा बियार, जगदीश बियार, प्रदीप यादव, विजय पहाडि़या, नागेंद्र विश्वकर्मा, संजय यादव, पवन सिंह, कामेश्वर बियार आदि चिकित्सक व एएनएम पर कारवाई करने की मांग को लेकर धरना बैठ गये. काफी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर उक्त चिकित्सक व एएनएम की रमना अस्पताल से स्थानांतरण करने व उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >