दो वार्ड प्रत्याशी का नामांकन रद्द

दो वार्ड प्रत्याशी का नामांकन रद्द दो वार्ड प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचितनगरऊंटारी (गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में दूसरे चरण में होनेवाले मतदान के लिए दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की जांच की गयी. प्रखंड के चितविश्राम, नरही, कुशडंड व हुलहुला खूर्द पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों […]

दो वार्ड प्रत्याशी का नामांकन रद्द दो वार्ड प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचितनगरऊंटारी (गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में दूसरे चरण में होनेवाले मतदान के लिए दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की जांच की गयी. प्रखंड के चितविश्राम, नरही, कुशडंड व हुलहुला खूर्द पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गयी. इसमें चितविश्राम पंचायत से मुखिया पद के लिए दाखिल किये गये पांच, नरही पंचायत के नौ, कुशडंड पंचायत से 12 तथा हुलहुलाखूर्द पंचायत से 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाये गये. चितविश्राम पंचायत के वार्ड संख्या 11 की प्रत्याशी कुंती देवी व बरही पंचायत के वार्ड संख्या सात की प्रत्याशी मरियम बीबी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. जबकि चितविश्राम पंचायत के वार्ड संख्या 12 की प्रत्याशी लीलावती देवी का नामांकन पत्र जाति प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण तथा नरही पंचायत के वार्ड सात की प्रत्याशी आरती देवी का नामांकन पत्र कम उम्र होने के कारण रद्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >