होमिया जंगल में पेड़ों की कटाई जोरों पर 7जीडब्ल्यूपीएच3- तालाब में इस तरह फेंका गया है लकड़ीगोदरमाना (गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के होमिया के जंगलों में अवैध ढंग से लकड़ी की कटाई जोरों पर है. कुछ लोग घोरान करने का बहाना करके जंगल से लकड़ियां काट रहे हैं. वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष रामराज उरांव पर आरोप लगाया गया है कि वे लोगों से मिलकर जंगल को कटवा रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि जब वे लकड़ी काटनेवालों को मना करते हैं, तो अध्यक्ष बीच में धमकी देते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पहले तालाब में 18 पीस लकड़ी की कंडी छुपायी गयी थी. जिसे जब्त कर अध्यक्ष को सौंपा गया था. लेकिन वह लकड़ी कहां गयी, फिर इसके बारे में अध्यक्ष नहीं बता रहे हैं. शनिवार को भी 100 पीस कंडी आहर में डाला हुआ पाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि अध्यक्ष ने इस लकड़ी को काट कर छुपाया है. इसके अलावा छह पीस चौखट की लकड़ी भी बरामद की गयी है. इस संबंध में रेंजर सुरेश प्रसाद ने बताया कि लकड़ी काटना अपराध है और जानकारी मिलने के बाद वे अब इसपर कार्रवाई करेंगे.
होमिया जंगल में पेड़ों की कटाई जोरों पर
होमिया जंगल में पेड़ों की कटाई जोरों पर 7जीडब्ल्यूपीएच3- तालाब में इस तरह फेंका गया है लकड़ीगोदरमाना (गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के होमिया के जंगलों में अवैध ढंग से लकड़ी की कटाई जोरों पर है. कुछ लोग घोरान करने का बहाना करके जंगल से लकड़ियां काट रहे हैं. वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष रामराज उरांव पर […]
