जी2…आधा दर्जन वार्ड पार्षदों ने अध्यक्ष में आस्था व्यक्त की7जीडब्ल्यूपीएच45- अध्यक्ष पिंकी केसरी के साथ प्रेसवार्ता करते वार्डपार्षदगढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के आधा दर्जन वार्ड पार्षदों ने अध्यक्ष पिंकी केसरी के आवास पर एक प्रेसवार्ता कर उनके प्रति आस्था जतायी है. वार्ड पार्षदों ने कहा कि उन्हें धोखे में रख कर आवेदन पर हस्ताक्षर करा लिया गया, जो अध्यक्ष के खिलाफ उपायुक्त को दिया गया है. वार्ड नंबर 17 के पार्षद संजय कुमार, वार्ड नंबर चार के पार्षद संजय ठाकुर, वार्ड नंबर 15 के पार्षद मोतीचंद निराला, वार्ड नंबर दो की पार्षद नरगीस बानो, वार्ड नंबर 13 के पार्षद पूनमचंद कांस्यकार एवं वार्ड नंबर 12 की पार्षद मीरा कुमारी ने कहा कि बिना पढ़े उन लोगों ने उपायुक्त को दिये जानेवाले आवेदन में हस्ताक्षर कर दिया था. पूनमचंद कांस्यकार ने कहा कि वार्ड नंबर छह के पार्षद अमरदीप बैठा ने उन्हें कहा कि विकास को लेकर उपायुक्त को आवेदन दे रहे हैं. इसलिए उन्होंने बिना पढ़े आवेदन पर हस्ताक्षर कर दिया. उपरोक्त वार्ड पार्षदों ने कहा कि अध्यक्ष पर आरोप लगे हैं, साबित नहीं हुआ है. इसलिये वे सभी अध्यक्ष के साथ मिलकर नगर पंचायत में विकास की गति को बढ़ाना चाहते हैं.आरोप साबित नहीं हुआ है: पिंकी केसरीनगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी ने कहा कि उनपर लगाये गये आरोप अभी साबित नहीं हुये हैं. वे दोषी है कि नहीं इसका फैसला नगर विकास विभाग करेगा. उन्होंने कहा कि वे जनता से चुनकर अध्यक्ष बनी हैं. पांच-सात वार्डपार्षद अन्य वार्डपार्षदों को गुमराह कर गलत हस्ताक्षर कराते घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर आरोप लगाये जा रहे हैं.
जी2...आधा दर्जन वार्ड पार्षदों ने अध्यक्ष में आस्था व्यक्त की
जी2…आधा दर्जन वार्ड पार्षदों ने अध्यक्ष में आस्था व्यक्त की7जीडब्ल्यूपीएच45- अध्यक्ष पिंकी केसरी के साथ प्रेसवार्ता करते वार्डपार्षदगढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के आधा दर्जन वार्ड पार्षदों ने अध्यक्ष पिंकी केसरी के आवास पर एक प्रेसवार्ता कर उनके प्रति आस्था जतायी है. वार्ड पार्षदों ने कहा कि उन्हें धोखे में रख कर आवेदन पर हस्ताक्षर करा […]
