1...ग...युवाओं से ही बदलेगी तसवीर : धीरेंद्र

1…ग…युवाओं से ही बदलेगी तसवीर : धीरेंद्र 5जीडब्लूपीएच12-नामांकन के बाद पंचायत के लोगों से मिलते धीरेंद्र सिंहभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने भवनाथपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के लिये नामांकन भरने के बाद लोगों से मिल कर पंचायत के विकास के लिए वोट देने की मांग की. उन्होंने कहा कि आज […]

1…ग…युवाओं से ही बदलेगी तसवीर : धीरेंद्र 5जीडब्लूपीएच12-नामांकन के बाद पंचायत के लोगों से मिलते धीरेंद्र सिंहभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने भवनाथपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के लिये नामांकन भरने के बाद लोगों से मिल कर पंचायत के विकास के लिए वोट देने की मांग की. उन्होंने कहा कि आज युवा का दौर है, युवा ही विकास के माध्यम से क्षेत्र की तसवीर बदलेंगे. उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में भवनाथपुर पंचायत का विकास नहीं हुआ. इस बार लोग जागरूक हुए हैं और विकास को प्राथमिकता देनेवाले प्रत्याशी को ही अपना प्रतिनिधि चुनेंगे. उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है, तो वे पंचायत के सर्वांगिण विकास के लिए पंचायतवासियों के साथ मिल कर विकास की योजना को धरातल पर उतारेंगे. इस मौके पर गोविंद जी सिंह, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच जमीरूद्दीन अंसारी,सीताराम पासवान, रीतेश कुमार, काले सिंह,सच्चितानंद सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >