जिला परिषद प्रत्याशी ने समर्थन मांगा

रमकंडा(गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड से जिप सदस्य प्रत्याशी गायत्री देवी ने अपने समर्थकों के साथ प्रखंड के उदयपुर, हरहे, चेटे, सुली, पटसर, रेणुडीह, गोरयाकरम, बिराजपुर, बलिगढ़, बरवा, दुर्जन, रक्शी, मंगराही सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर अपना प्रचार किया. इस दौरान गायत्री देवी ने ग्रामीणों से कहा कि पांच वर्ष में उन्हें पूरी तरह से […]

रमकंडा(गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड से जिप सदस्य प्रत्याशी गायत्री देवी ने अपने समर्थकों के साथ प्रखंड के उदयपुर, हरहे, चेटे, सुली, पटसर, रेणुडीह, गोरयाकरम, बिराजपुर, बलिगढ़, बरवा, दुर्जन, रक्शी, मंगराही सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर अपना प्रचार किया. इस दौरान गायत्री देवी ने ग्रामीणों से कहा कि पांच वर्ष में उन्हें पूरी तरह से ठगने का काम किया गया है.
उन्होंने कहा कि वे हमेशा सुख-दुख में शामिल रही हैं. यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला, तो वे क्षेत्र में विकास करके दिखा देंगी. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बहुत सारे बहुरुपिये सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए खड़े हुए हैं. उन्होंने जनता को ऐसे प्रत्याशियों से सावधान होने को कहा. इस मौके पर देवेंद्र प्रसाद, इम्त्याज अहमद, तपेश्वर पासवान, संजय गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राजू प्रसाद, कीमा देवी, बसंत प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >