जन्मदिन पर पांच यूनिट रक्तदान

जन्मदिन पर पांच यूनिट रक्तदान गढ़वा. गढ़वा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मंगलवार को पूनम केसरी ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया. जिसमें पांच यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान करनेवालों में पूनम केसरी, रमन केसरी, अभय प्रताप सिंह आदि के नाम शामिल हैं. पूनम केसरी ने बताया कि कई वर्षों से […]

जन्मदिन पर पांच यूनिट रक्तदान गढ़वा. गढ़वा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मंगलवार को पूनम केसरी ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया. जिसमें पांच यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान करनेवालों में पूनम केसरी, रमन केसरी, अभय प्रताप सिंह आदि के नाम शामिल हैं. पूनम केसरी ने बताया कि कई वर्षों से वह रक्तदान करती आ रही है. इस वर्ष उन्होंने अपना जन्मदिन ब्लड बैंक में मनाने का निर्णय लिया. इसमें उनके पति रमन केसरी के अलावे तीन और लोगों ने रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचायी जा सकती है. इसके लिये सभी को आगे आना होगा. इस मौके पर ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव, युवा समाजसेवी डॉ पातंजलि केसरी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >