दूसरे दिन भी लगा स्वास्थ्य शिविर बड़गड़(गढ़वा). बड़गड़ प्रखंड के टेहरी पंचायत अंतर्गत रूद गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज भी शिविर लगाया गया. इस गांव में मलेरिया से पांच बच्चों की मौत हो गयी थी. मौत की खबर अखबार में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा भंडरिया के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है. शिविर रविवार से ही लगा है. शिविर के दूसरे दिन सोमवार की सुबह गढ़वा सिविल सर्जन डॉ बिंदेश्वरी रजक ने रूद पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान सिविल सर्जन श्री रजक ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. स्वास्थ्य शिविर में रंका के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी भी सेवा दे रहे थे.
दूसरे दिन भी लगा स्वास्थ्य शिविर
दूसरे दिन भी लगा स्वास्थ्य शिविर बड़गड़(गढ़वा). बड़गड़ प्रखंड के टेहरी पंचायत अंतर्गत रूद गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज भी शिविर लगाया गया. इस गांव में मलेरिया से पांच बच्चों की मौत हो गयी थी. मौत की खबर अखबार में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा भंडरिया के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी […]
