लाइफ सर्टिफिकेट भरने की तिथि निर्धारित

लाइफ सर्टिफिकेट भरने की तिथि निर्धारितनगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडलीय पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारियों से मिल कर पेंशनरों का लाइफ सर्टिफिकेट भरने की तिथि निर्धारित की. निर्धारित तिथि के अनुसार एक नवंबर को प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में नगरऊंटारी के प्रखंड के पेंशनरों का, चार नवंबर को बुनियादी विद्यालय […]

लाइफ सर्टिफिकेट भरने की तिथि निर्धारितनगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडलीय पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारियों से मिल कर पेंशनरों का लाइफ सर्टिफिकेट भरने की तिथि निर्धारित की. निर्धारित तिथि के अनुसार एक नवंबर को प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में नगरऊंटारी के प्रखंड के पेंशनरों का, चार नवंबर को बुनियादी विद्यालय भवनाथपुर में भवनाथपुर प्रखंड के पेंशनरों का, दो नवंबर को रमना प्रखंड के पेंशनरों काव तीन नवंबर को धुरकी शाखा के पेंशनरों का अपने-अपने बैंक परिसर में लाइफ सर्टिफिकेट बैंक पदाधिकारियों द्वारा भरवाया जायेगा. सभी पेंशनरों को अपने साथ पीपीअो बुक, बैंक का पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा. उक्त जानकारी पेंशनर समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय व सचिव शिवशंकर प्रसाद ने विज्ञप्ति जारी कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >