स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए फॉर्म की बिक्री शुरू गढ़वा. एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए फॉर्म का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है. प्रभारी प्राचार्य प्रो भागवत राम ने बताया कि विवि के द्वारा स्नाकोत्तर में नामांकन के लिये विभिन्न विषयों में स्वीकृति प्रदान की गयी है. जिसके लिए कॉलेज में फॉर्म की बिक्री की जा रही है. उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए आवेदित आवेदनों की जांच कर मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी. उन्होंने कहा कि फार्म छह नवंबर तक प्राप्त होंगे. सात नंवबर तक जमा लिये जायेंगे. इसके उपरांत प्रथम चयन सूची 29 नवंबर तक प्रकाशित किये जायेंगे. प्रथम सूची के नमांकन की तिथि पांच दिसंबर तक है. विदित हो कि पहली बार गढ़वा में स्नातकोत्तर में नामांंकन को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए फॉर्म की बिक्री शुरू
स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए फॉर्म की बिक्री शुरू गढ़वा. एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए फॉर्म का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है. प्रभारी प्राचार्य प्रो भागवत राम ने बताया कि विवि के द्वारा स्नाकोत्तर में नामांकन के लिये विभिन्न विषयों में स्वीकृति प्रदान की गयी है. जिसके लिए कॉलेज में […]
