शक्षिकों ने रोष व्यक्त किया

शिक्षकों ने रोष व्यक्त किया गढ़वा. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की आपात बैठक सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राज्य सरकार द्वारा शिक्ष को व चिकित्सकों की छुट्टी मुखिया व प्रमुख से लेने के निर्णय पर संगठन ने रोष प्रकट किया. शिक्षकों ने कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान करने के बजाये तुगलकी […]

शिक्षकों ने रोष व्यक्त किया गढ़वा. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की आपात बैठक सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राज्य सरकार द्वारा शिक्ष को व चिकित्सकों की छुट्टी मुखिया व प्रमुख से लेने के निर्णय पर संगठन ने रोष प्रकट किया. शिक्षकों ने कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान करने के बजाये तुगलकी फरमान जारी किये जा रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सरकार इस आदेश को अविलंब निरस्त करें, नहीं तो चिकित्सकों के साथ मिलकर शिक्षक पूरे राज्य में आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे. बैठक में प्रधान सचिव कमलेश पांडेय, रामानंद पांडेय, जयकुमार दुबे, विंध्याचल सेठ, श्याम बिहारी शर्मा, कमला सिंह, नेरोलिन बाखला आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >