पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाएं : शिव कुमार

एसबीआइ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में गाय पालन प्रशिक्षण संपन्न, प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र

एसबीआइ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में गाय पालन प्रशिक्षण संपन्न, प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र प्रतिनिधि, गढ़वा एसबीआइ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित गाय पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को किया गया. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों के बीच मझिआंव के बीपीएम शिव कुमार उपाध्याय एवं फेकल्टी पंकज कुमार वर्मा ने प्रमाण पत्र वितरित किया. इस अवसर पर बीपीएम शिव कुमार उपाध्याय ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि केवल पारंपरिक खेती के माध्यम से किसानों की आय में अपेक्षित वृद्धि संभव नहीं है. यदि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाएं, तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. उन्होंने कहा कि गाय पालन जैसे व्यवसाय ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का बेहतर माध्यम बन सकते हैं और इससे किसानों को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगी. वहीं फेकल्टी पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित सिलेबस के अनुसार व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी गयी है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागी स्वयं का रोजगार शुरू करें, संस्था की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. कार्यक्रम में कार्यालय सहायक मोहम्मद रुस्तम अली, अभिषेक तिवारी, प्रेमनाथ एवं प्रदुमन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >