किराना दुकान में लगी आग, एक लाख की संपत्ति राख

किराना दुकान में लगी आग, एक लाख की संपत्ति राख

केतार. केतार थाना क्षेत्र के अमवाडीह गांव में बुधवार की देर रात एक किराना दुकान में अचानक आग लग गयी, जिससे करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. पीड़ित दुकानदार रविंद्र गुप्ता ने बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर अपने घर चला गया थे. गुरुवार सुबह उनकी बच्ची जब दुकान के पास पहुंची तो बाहर से धुआं निकलता देखा. इसके बाद उसने परिजनों को इसकी सूचना दी. सभी लोग मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर का सामान पूरी तरह जल चुका था. आग की चपेट में आकर फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक, किराना सामग्री, नगदी समेत अन्य उपकरण राख हो गये. दुकान के अंदर और दीवारें धुएं से काली पड़ गयी हैं. रविंद्र गुप्ता ने बताया कि इस समय शादी-विवाह का सीजन होने के कारण उन्होंने दुकान में काफी सामान रखा था और अच्छी आमदनी की उम्मीद थी. लेकिन अचानक आग लगने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >